ब्रेकिंग
दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...दरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...

शादी के बंधन में बंधे भोजपुरी 'लुलिया' और यश मिश्रा, हाल ही में हुई थी सगाई

DESK: भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार वह लुलिया यानी अभिनेत्री निधि झा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मुंबई में हिंदू रिवाज के सा

शादी के बंधन में बंधे भोजपुरी 'लुलिया' और यश मिश्रा, हाल ही में हुई थी सगाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार वह लुलिया यानी अभिनेत्री निधि झा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने मुंबई में हिंदू रिवाज के साथ शादी की है। बता दें कि बीते महीने यश और निध‍ि ने सगाई की थी। यश के साथ अपने रिश्ते को लेकर न‍िधि ने पहले ही इशारा दे दिया था। इसके बाद इंस्‍टाग्राम के ज़रिये दोनों के अफेयर की जानकारी दी गई थी। 


यश और निधि ने मुम्बई के एक प्राइवेट होटल में हिन्दू रीति रिवाजों के साथ शादी रचाई है। फिलहाल दोनों अपने परिवार के साथ मुंबई में ही हैं। बता दें कि दोनों की सगाई के बाद ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। बीते 29 अप्रैल को हल्दी सेरेमनी थी। इसके बाद 30 अप्रैल को मेहंदी की रस्म थी। 


यश दूसरी बाद शादी के बंधन में बंधे हैं और यह शादी काफी ख़ास रही। यश के पीआरओ सर्वेश कश्यप ने जानकारी दी कि यश और निधि की शादी में सगे संबंधी व फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। शादी में यश ने शेरवानी पहनी थी। वहीं निधि ब्राइडल लहंगे में चमक रही थी। यह शादी मुम्बई के मीरा रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बारात गुजरात सज्जान से निकल कर मीरा रोड आई। 


यश की पहली शादी की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों का एक संतान भी है। हालांकि यह रिश्‍ता कम समय तक ही चल सका था। पिछले दिनों ही दोनों का तलाक हुआ था। अब यश और निधि शादी के बंधन में बंध चुके हैं।



टैग्स