ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

शाहरूख खान के बेटे पर कोर्ट का आदेश: एक दिन की रिमांड पर भेजे गये आर्यन खान, कल होगी बेल पर सुनवाई

DESK: ड्रग्स केस में गिरफ्तार किये गये आर्यन खान को एक दिन की NCB की रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई की एक कोर्ट में उनकी पेशी के बाद NCB ने दो दिन का रिमांड मांगा था. कोर्ट

शाहरूख खान के बेटे पर कोर्ट का आदेश:   एक दिन की रिमांड पर भेजे गये आर्यन खान, कल होगी बेल पर सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: ड्रग्स केस में गिरफ्तार किये गये आर्यन खान को एक दिन की NCB की रिमांड पर भेज दिया गया है। मुंबई की एक कोर्ट में उनकी पेशी के बाद NCB ने दो दिन का रिमांड मांगा था. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आर्यन खान समेत तीन अभियुक्तों को एक दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला दिया है. कोर्ट में NCB ने दावा किया है कि उसे ड्रग्स सप्लाई को लेकर अहम सुराग मिले हैं. जिसकी छानबीन के लिए समय चाहिये. आर्यन खान बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान के बेटे हैं।


हम आपको बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को NCB ने ड्रग्स केस में अरेस्ट किया है. शनिवार की देर रात आर्यन खान को एक रेव पार्टी से हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को आर्यन के साथ साथ उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद NCB ने तीनों को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया था. आर्यन खान की ओर से मुंबई के मशहूर क्रिमिनल लॉयर सतीश मानशिंदे कोर्ट में पेश हुए. वहीं, बाकी दोनों अभियुक्तों के लिए एक औऱ प्रसिद्ध वकील सरताज ने पैरवी की।


इससे पहले आर्यन और हिरासत में लिये दूसरे अभियुक्तों से NCB ने अपने ऑफिस में लगभग 4 घंटे तक पूछताछ की. उन सभी के बयान दर्ज किये गये औऱ फिर मेडिकल जाच  यहां से आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम उन्हें हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट से अंदर ले गई। मेडिकल टेस्ट के बाद NCB की टीम तीनों को वापस ऑफिस ले गई।


तीनों से ड्रग्स और 1.33 लाख रुपए बरामद
बताया जाता है कि आर्यन, अरबाज और मुनमुन के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस, MDMA की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपए मिले हैं। इस मामले में 2 लड़कियों समेत 5 लोग अब भी हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि ड्रग पैडलर को भी पूछताछ के लिए NCB ऑफिस लाया गया है।


टैग्स