ब्रेकिंग
पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

सपना के खिलाफ केस दर्ज, दहेज में क्रेटा कार मांगने का आरोप

DESK: खबर हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी से जुड़ी है। सपना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सपना के खिलाफ फरीदाबाद के पलवल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है।

सपना के खिलाफ केस दर्ज, दहेज में क्रेटा कार मांगने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: खबर हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी से जुड़ी है। सपना की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। सपना के खिलाफ फरीदाबाद के पलवल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। उनकी मां और भाई भी इस केस में आरोपी बनाये गये हैं। सपना चौधरी समेत तीनों पर दहेज की मांग करने का आरोप लगा है। 


सपना चौधरी की भाभी ने दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी, उनकी मां नीलम और भाई कर्ण पर उनकी भाभी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। महिला थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने इस बात का जिक्र किया है कि उसकी शादी 2018 में सपना चौधरी के भाई कर्म के साथ हुई थी। उचित दान दहेज देकर पीड़िता के मायकेवालों ने यह शादी करवायी थी। 


उस वक्त 42 तोले सोना और अन्य सामान की मांग की गयी थी जिसे उनके माता-पिता ने किसी तरह दिया जिसके बाद शादी हुई। दिल्ली के होटल में हुई शादी में 45 लाख रुपये का खर्चा आया था। इतना किये जाने के बावजूद ससुरालवालों का लालच कम नहीं हुआ। शादी के बाद और दहेज की मांग की जाने लगी। कहा जाने लगा कि मां बाप से क्रेटा गाड़ी की मांग करों। जब पीड़िता ने मां-बाप की मजबुरी बतायी कि वे यह मांग पूरी नहीं कर सकते तो उसकी बार-बार पिटाई की जाने लगी। 


बेटी के जन्म के बाद भी पीड़िता से गाड़ी की मांग की जाने लगी। इस बार भी मांग पूरी ना होता देख पीड़िता की पिटाई की गयी। 28 मई 2020 की घटना के बारे में पीड़िता ने बताया कि उस दिन उसका पति पूरी तरह से शराब के नशे में था और फिर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगा। यही नहीं उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। पीड़ित अभी मायके में रह रही है। उसका कहना है कि केस दर्ज होने के बावजूद अभी तक तीनों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है। अब देखना यह होगा कि इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस अगला कदम क्या उठाती है? 

टैग्स