ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैंगस्टर से मिली धमकी के बाद फार्म हाउस में घुसे दो युवक

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की धमकी मिलने के बाद दो अज्ञात लोगों ने जबरन उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश क

सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक, गैंगस्टर से मिली धमकी के बाद फार्म हाउस में घुसे दो युवक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की धमकी मिलने के बाद दो अज्ञात लोगों ने जबरन उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश की। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से जो आधार कार्ड बरामद किया गया है वो फर्जी बतायी जा रही है। जो सलमान खान की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद नवी मुंबई के पनवेल स्थित फार्म हाउस में दो संदिग्ध जबरन घुस गये हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तब बताया कि वो सलमान भाई के फैन हैं और उनसे मिलने लिए आएं थे। फिलहाल पुलिस इन दोनों युवकों के बारे में पता लगाने में जुटी है। हालांकि इनके पास से बरामद आधार कार्ड फर्जी मिला है। बता दें कि पूर्व में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी उसी के बाद से सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन इन दो युवकों के सलमान के फर्म हाउस पर घुसने के बाद अब सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स