ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला : पुलिस कस्टडी में आरोपी ने कर ली खुदकुशी

DESK : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर पिछले दिनों बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद मुंबई से लेकर बिहार तक पुलिस ने छापेमारी की और इस कांड में शामिल अपराधियों को

सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला : पुलिस कस्टडी में आरोपी ने कर ली खुदकुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर पिछले दिनों बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद मुंबई से लेकर बिहार तक पुलिस ने छापेमारी की और इस कांड में शामिल अपराधियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस केस में एक नया अपडेट सामने आया है। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वालों में शामिल एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ही खुदकुशी कर ली है।


दरअसल, बीते 14 अप्रैल की सुबह करीब पांच बजे सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद सलमान खान तीन दिनों कर अपने घर से बाहर नहीं निकले। मुंबई पुलिस ने सीटीटीवी के आधार पर फायरिंग करने वाले बदमाशों की तस्वीर भी साझा की थी। 


जांच के दौरान फायरिंग करने वाले लोगों का बिहार कनेक्शन सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अनुज थापन नाम के बदमाश को गिरफ्तार किया था। अनुज थापन को मुंबई पुलिस ने पंजाब से अरेस्ट किया था। बताया जाता है कि अनुज ने ही बिहार से गए अपराधियों को फायरिंग के लिए हथियार उपलब्ध कराए थे।


अनुज थापन पिछले काफी दिनों से पुलिस की कस्टडी में था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक अनुज ने क्राइम ब्रांच की कस्टडी में किसी चीज से फांसी लगा ली है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती भी कराया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।