ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

सेल्फी लेने पर भड़के 'भाईजान', गुस्से से तमतमाए सलमान खान ने फैन का छीना मोबाइल

GOA: बॉलीवुड के सल्लू मियां यानी सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब एक फैन उनके साथ सेल्फी ले रहा था. गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

GOA: बॉलीवुड के सल्लू मियां यानी सुपरस्टार सलमान खान का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब एक फैन उनके साथ सेल्फी ले रहा था. गोवा एयरपोर्ट पर सलमान खान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन पर सलमान खान इतने भड़क गये कि उन्होंने उसका मोबाइल फोन ही छीन लिया.


एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त एक प्रशंसक सलमान खान के करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा. जिसके बाद सलमान खान इतने नाराज हो गये कि उन्होंने गुस्से में आकर फैन का फोन ही छीन लिया. फैन की पहचान एयरलाइंस के लिये काम करने वाले एक कर्मचारी के तौर पर की गई है. 


इस घटना पर गोवा एयरपोर्ट के निदेशक गगन मलिक ने कहा कि, ‘कर्मचारियों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें अपना काम करना चाहिए न कि टर्मिनल पर यात्रियों के साथ सेल्फी खींचने में लगे रहना चाहिए.’ वहीं कुछ राजनेताओं ने ट्विटर पर सलमान खान के व्यवहार की आलोचना की है साथ ही माफी मांगने की भी मांग की है.