ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पुलिस ने किया अरेस्ट, अब कर रही पूछताछ

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने मुंबई के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। शख्स ने हमला करने की बात ...

Saif Ali Khan Attack Case:
Saif Ali Khan
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने रविवार को ठाणे से सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। हमलावर की पहचान मोहम्मद अलीयान उर्फ बी.जे. के रूप में हुई है। इसने सैफ  के घर में घुसकर अपराध करने की बात कबूल की है। हमलावर ने अपना नाम 'विजय दास' रखा हुआ था और वह मुंबई के एक पब में काम कर रहा था। 


पुलिस ने उसे ठाणे के हीरानंदानी इस्टेट पर चल रहे मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट के करीब लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। विले पार्ले पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने गिरफ्तारी की। पुलिस ने मोहम्मद आलियान को बांद्रा लाकर मामले पर पूछताछ शुरू कर दी है। उसे सुबह में कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि हमलावर भारतीय है या फिर फर्जी पहचान पत्र के साथ भारत में रह रहा कोई बांग्लादेशी नागरिक है।


वहीं, हमलावर की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों के पोस्टर मुंबई और आसपास के इलाकों में लगवा दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को सीढ़ियों से उतरते देखा गया था। कई सीसीटीवी फुटेज और दादर रेलवे स्टेशन की एक क्लिप देखने के बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई थी। 


गौरतलब हो कि, सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर गुरुवार को एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया था जिसमें उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ के पास फंसे एक चाकू के टुकड़े को डॉक्टरों ने निकाला जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।