ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

रोड एक्सिडेंट में फिल्म डायरेक्टर की मौत, लॉरी ने मारी बाइक में टक्कर

DESK : सड़क हादसा असमय लोगों की जिंदगी ले लेता है. ताजा मामला तमिल फिल्म इंडिस्ट्री से जुड़ा है, जहां रोड़ एक्सिडेंट में एक बेहद प्रतिभावान नवोदित फिल्म डायरेक्टर अरुण प्रसाद

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  सड़क हादसा असमय लोगों की जिंदगी ले लेता है. ताजा मामला तमिल फिल्म इंडिस्ट्री से जुड़ा है, जहां रोड़ एक्सिडेंट में एक बेहद प्रतिभावान नवोदित फिल्म डायरेक्टर अरुण प्रसाद की मौत हो गई है. तमिल फिल्म इंडिस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्देशक शंकर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े फिल्म डायरेक्टर शंकर ने  ट्वीट किया है कि "युवा फिल्म डायरेक्टर अरुण प्रसाद के असामयिक निधन की खबर सुनकर दिल बैठ गया है. वो मेरा असिस्टेंट रह चुका था. वो बेहद सरल, सकारात्मक सोच रहने वाला और बहुत ही ज्यादा मेहनती था. उसके परिवार और दोस्तों के लिए भागवान से प्रार्थना करूंगा कि उन्हें ऐसे मौके पर साहस दें."

बता दें कि अरुण प्रसाद ने कई तमिल फिल्मों ने बड़े डायरेक्टर्स को असिस्ट किया है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वे कोयंबटूर के मेट्टूपलायम से बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक एक लॉरी से जा टकराई. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई.अरुण प्रसाद बड़े डायरेक्टर को असिस्ट करने के बाद अब अपनी फिल्म बनाई थी, जिसका नाम 4G है. इसमें मुख्य भूमिका में जीवी प्रकाश कुमार हैं. वे इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे.