ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

ड्रग्स मामले में रिया ने सारा अली समेत इन स्टार का लिया नाम, सारा सुशांत के साथ गई थी प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बैंकॉक

MUMBAI: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने जो 25 बड़े स्टारों का नाम लिया है. उसमें सबसे बड़ा एक नाम सारा अली खान का है. सुशांत सिंह राजपूत प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से सारा को

ड्रग्स मामले में रिया ने सारा अली समेत इन स्टार का लिया नाम, सारा सुशांत के साथ गई थी प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बैंकॉक
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने जो 25 बड़े स्टारों का नाम लिया है. उसमें सबसे बड़ा एक नाम सारा अली खान का है. सुशांत सिंह राजपूत प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से सारा को लेकर बैंकॉक ट्रिप पर भी गए थे. इस यात्रा पर 70 लाख रुपए खर्च हुए थे. वहीं पर सीमोन की ड्रग्स वॉट्सऐप चैट सामने आई थी. 

एनसीबी के पास लिस्ट है उसमें रिया ने सारा अली खान के साथ रकुलप्रीत सिंह, सीमोन खंभाट्टा 25 स्टारों के नाम है. इन स्टारों पर एनसीबी की टीम जल्द की शिकंजा कसने वाली है. बताया जा रहा है कि रिया ने पहले कहा था कि वह ड्रग्स नहीं लेती है, लेकिन बाद में रिया ने स्वीकार किया था कि वह भी ड्रग्ल लेती थी. रिया ने एनसीबी की टीम को बताया कि मैं, सारा अली खान और रकुलप्रीत सुशांत सिंह राजपूत के साथ घूमते थे और ड्रग्स लेते थे.

रिया के मोबाइल और डिवाइस से खुले कई राज

रिया चक्रवर्ती के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एनसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान रिया के घर से बरामद किया था. जिसमें यह बड़ा खुलासा हुआ था. इसके अलावे ड्रग्स डीलर ने भी नाम लिया था. बता दें कि सुशांत केस की जांच कर रही है ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान रिया को मोबाइल जब्त कर लिया था. जब जब्त मोबाइल की ईडी ने जांच शुरू की तो पता चला कि रिया ड्रग्स डीलर के संपर्क में रहती थी. वह खुद के लिए भी ड्रग्स मांगती थी. अब तक रिया के मां के छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन सामने आ चुका है. एक सप्ताह के अंदर कन्नड फिल्म की दो एक्ट्रेस भी ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हो चुकी है.