ब्रेकिंग
बिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाश

रिया के बाद NCB के रडार पर 25 सेलिब्रिटी, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में कई खुलासा हो रहा है. रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन की जब एनसीबी की टीम जांच करने लगी तो बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटी के बारे में खुला

रिया के बाद NCB के रडार पर 25 सेलिब्रिटी, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में कई खुलासा हो रहा है. रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन की जब एनसीबी की टीम जांच करने लगी तो बॉलीवुड के 25 सेलिब्रिटी के बारे में खुलासा हो गया. रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को जेल हो चुकी है. लेकिन बाकियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है. 

कार्रवाई की तैयारी में एनसीबी

जब एनसीबी की टीम ने ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार किया तो कई खुलासा कर दिया. इसमें 25 सेलिब्रिटी के नाम भी शामिल है. रिया और शौविक ने भी कई खुलासा किया. इसके बाद बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में एनसीबी की टीम है. बताया जा रहा है कि एनसीबी के दिल्ली जोन के डिप्टी डायरेक्टर के पीएस मल्होत्रा आज मुंबई से दिल्ली पहुंचे हैं. वह एनसीबी चीफ राकेश अस्थाना से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के बाद आगे की रणनीति पर तैयारी होगी. 

रिया के मोबाइल और डिवाइस से खुले कई राज

रिया चक्रवर्ती के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एनसीबी की टीम ने छापेमारी के दौरान रिया के घर से बरामद किया था. जिसमें यह बड़ा खुलासा हुआ था. इसके अलावे ड्रग्स डीलर ने भी नाम लिया था. बता दें कि सुशांत केस की जांच कर रही है ईडी की टीम ने पूछताछ के दौरान रिया को मोबाइल जब्त कर लिया था. जब जब्त मोबाइल की ईडी ने जांच शुरू की तो पता चला कि रिया ड्रग्स डीलर के संपर्क में रहती थी. वह खुद के लिए भी ड्रग्स मांगती थी. अब तक रिया के मां के छोड़ फैमिली के सभी लोगों का ड्रग्स कनेक्शन सामने आ चुका है. एक सप्ताह के अंदर कन्नड फिल्म की दो एक्ट्रेस भी ड्रग्स मामले को लेकर गिरफ्तार हो चुकी है. 

टैग्स