ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

Pushpa 2 The Rule Trailer: अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत, भीड़ को देखकर गदगद हुए सुपरस्टार

PATNA: साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत किया गया। गाधी मैदान में फैंस की भीड़ को देखकर सुपरस्टार गदगद हुए। बीजेपी

Pushpa 2 The Rule Trailer: अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत, भीड़ को देखकर गदगद हुए सुपरस्टार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत किया गया। गाधी मैदान में फैंस की भीड़ को देखकर सुपरस्टार गदगद हुए। बीजेपी नेता व बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुके देकर स्वागत किया। 

Pushpa 2 The Rule Trailer: अल्लू अर्जुन-रश्मिका का पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार स्वागत, भीड़ को देखकर गदगद हुए सुपरस्टार

दरअसल, पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साउथ की फिल्म होने के बाद इसके ट्रेलर रीलिजिंग के लिए मेकर्स ने पटना का चुना है। ट्रेलर लॉउंचिग को लेकर फिल्म के कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म के अन्य कलाकार पटना पहुंचे हैं। 


पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्चिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस गांधी मैदान पहुंचे हैं। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। फिल्म के कलाकार अभी स्टेज पर पहुंचे भी नहीं थे कि भीड़ बेकाबू हो गई और हंगामा शुरू हो गया। पीछे खड़े लोग सुपरस्टार को ठीक से देख नहीं पा रहे थे इसे लेकर गुस्सा दिख रहा था। भीड़ से लोग चप्पल तक फेंकने लगे थे वहां लगे बेरिकेटिंग को भी तोड़ दिया था। मौके पर मौजूद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया। 


हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ पर बल प्रयोग किया और लाठी भांजकर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया हालांकि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। बता दें कि दुनिया भर में फिल्म Pushpa 2 The Rule Trailer का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में ट्रेलर की लॉचिंग के लिए बिहार की राजधानी पटना को चुना गया है। इस इवेंट को देखने के लिए युवा वर्ग काफी एक्साइटेड  है।

टैग्स