ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

पूरी हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, रिलीज से पहले सलमान ने परिवार को दिखाई मूवी

DESK: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी बीच कहा जा रहा है कि सलमान

पूरी हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग, रिलीज से पहले सलमान ने परिवार को दिखाई मूवी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी बीच कहा जा रहा है कि सलमान खान ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपने परिवारवालों को पूरी फिल्म दिखाई है। खबरें यह भी हैं कि, फिल्म में परिवारवालों के कहें अनुसार बदलाव भी किए जाएंगे। 


बता दें कि, सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिगं खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने फिल्म की एडिटिंग भी शुरू करा दी है। फिल्म की एडिटिंग सोहेल खान के बांद्रा वाले स्टूडियो में किया जा रहा है। सलमान खान की यह फिल्म एक्शन फिल्म है और भाईजान नहीं चाहते कि उनकी फिल्म में कोई कमी हो। इसी कारण सलमान ने अपनी फिल्म को पहले परिवारवालों को दिखाकर उनकी राय ली।


दरअसल, सलमान खान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर फिल्म के पहले कट एडिट होने के बाद परिवारवालों के साथ अपनी फिल्म को देखा। फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को सलमान की फैमिली ने बहुत पसंद किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म में कुछ बदलाव करने की भी सलाह दी है। सलमान खान ने उनके सजेशन को लेकर बंटी नेगी से बात भी की है। जल्द ही फैमली के सुझाव के अनुसार फिल्म में बदलाव किया जाएगा। 


बता दें कि सलमान खान की फिल्म को लेकर युवाओं में काफी उत्साह रहता है। सभी सलमान की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान की इस फिल्म में उनके साथ शहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

टैग्स