ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

'बाहुबली' के सनकी फैन ने की सारी हदें पार, मोबाइल टावर पर चढ़ दी खुदकुशी करने की धमकी

MUMBAI: 'बाहुबली' फेम और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास को लेकर फैंस की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. पहले भी कई बार एक्टर प्रभास के फैंस में उनके प्रति दीवानगी देखी गई है लेकिन इस बार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MUMBAI: 'बाहुबली' फेम और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास को लेकर फैंस की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. पहले भी कई बार एक्टर प्रभास के फैंस में उनके प्रति दीवानगी देखी गई है लेकिन इस बार तो दीवानगी मानों पागलपंती ही बन गई. तेलंगाना के जंगम में प्रभास के डाई हार्ड फैन ने बुधवार को ऐसा कुछ किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. प्रभास से मिलने और उनकी एक झलक पाने के लिए उनका एक फैन मोबाइल टावर पर चढ़ गया. और अपने हीरो प्रभास से मिलने का डिमांड करने लगा. यही नहीं फैन ने प्रभास से ना मिलने पर टावर से कूदने की धमकी भी दी. सोशल मीडिया पर प्रभास के इस क्रेजी फैन के मोबाइल टावर पर चढ़ने की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है. सुचना के मुताबिक अपने आपको प्रभास का फैन बताने वाला ये युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा और वहां से कूदने की धमकी देने लगा साथ ही कहा कि अगर उसकी प्रभास के साथ मीटिंग अरेंज नहीं की गई तो वो फोन टावर से कूद जाएगा. वहा मौजूद पुलिस और लोगों ने युवक को मनाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने नीचे आने से मना कर दिया. हालांकि वहा मौजूद पुलिस ने उस युवक को मसक़तों बाद समझा बुझाकर मामला हैंडल कर लिया लेकिन एक्टर प्रभास को इस घटना के बारे में बताया गया है या नहीं, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

17

FirstBihar संवाददाता