ब्रेकिंग
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केसनरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल की संभावना: मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान, इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका; किसका कटेगा पत्ता?UP पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से मुकेश सहनी को रोका, VIP चीफ का दावा- सरकार ने कराया हाउस अरेस्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा: नितिन गड़करी से करेंगे खास मुलाकात, बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तारभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: हथियारों की फॉरेंसिक जांच जारी, मोबाइल फोन से खुलेगा राज; पुलिस ने आम लोगों से मांगे वीडियोपटना कॉलेज के HOD पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, phD कराने का झांसा देकर केबिन में करते थे गंदी हरकत; दोनों तरफ से केस

न्यूड फोटोशूट करा बुरे फंसे एक्टर रणवीर सिंह, जाना पड़ सकता है जेल

DESK : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेम्बूर में केस दर्ज कराय गया है। रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को

न्यूड फोटोशूट करा बुरे फंसे एक्टर रणवीर सिंह, जाना पड़ सकता है जेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेम्बूर में केस दर्ज कराय गया है। रणवीर पर महिलाओं की भावनाओं को आहत करने और गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ चार धाराओं में FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें एक आईटी एक्ट की धारा भी शामिल है। अब अगर रणवीर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हे सजा भी हो सकती है।


एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ IPC की धारा   292, 293, 509 और IT एक्ट की धारा 67(A) के तहत केस दर्ज किया गया है। रणवीर के खिलाफ दर्ज केस के तहत उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है। IT एक्ट की धारा 67(A) गैर जमानती है।


IPC की धारा 292 अश्लीलता और एडल्ट कंटेंट से जुड़ा है। जिसमें पहली बार दोषी पाए जाने पर दो साल की कैद और 2 हजार का जुर्माने की सजा है जबकि दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 5 साल कैद और 5 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है। वहीं धारा 293 भी अश्लीलता से जुड़ा है लेकिन यह माइनर से जुड़ा है। इसमें पहली बार दोषी पाए जाने पर 3 साल की सजा और 2 हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है। वहीं दूसरी बार दोषी पाए जाने पर 7 साल की सजा और 5 हजार रुपए का जुर्माना हो सकता है।


आईपीसी की धारा 509 महिलाओं की गरिमा के अपमान से जुड़ा है, इसमें दोषी पाए जाने पर 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है जबकि IT सेक्शन की धारा 67(A) अश्लील कंटेंट को इलेक्ट्रॉनिक फोर्म में पब्लिश करने से जुड़ा है। इसके तहत पहली बार दोषी पाए जाने पर पांच साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना हो सकता है। वहीं दूसरी बात दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा हो सकती है। 

टैग्स