ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

पवन सिंह ने इंग्लिश में गाया 'लॉलीपॉप लागेलू' गाना, कपिल शर्मा ने शो में मचाया धमाल, देखें पूरा वीडियो

PATNA : भोजुपरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और लाफ्टर स्टार कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में जमकर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस वीक आने वाले इ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : भोजुपरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और लाफ्टर स्टार कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में जमकर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. इस वीक आने वाले इस फेमस शो के एपिसोड में कपिल भोजपुरी के कई स्टार्स के साथ दिखेंगे. कपिल के साथ पवन सिंह के अलावा निरहुआ, आम्रपाली दुबे, निधि झा और काजल राघवानी भी हंसी के ठहाके लगाती हुई नजर आएंगी.


भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस शो का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें कपिल शर्मा, पवन सिंह के साथ उनके सबसे सुपर हीट गाना 'लॉलीपॉप लागेलू...' को इंग्लिश में गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही भोजपुरी सितारे मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का इंग्लिश वर्जन सुनकर पवन खुद हंसी से लोटपोट होते हुए दिख रहे हैं.


निरहुआ ने जो प्रोमो शेयर किया है. उसमें बॉलीवुड की स्टार सिंगर नेहा कक्कड़, सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ भोजपुरी के स्टार दिखाई दे रहे हैं. इस शो पर बॉलीवुड के स्टार्स हमेशा आते रहते हैं. लेकिन जब इस शो में भोजपूरी सिनेमा के सितारें आते हैं तो मस्ती का डोज काफी बढ़ जाता है. कपिल शर्मा भी काफी फॉर्म में आ जाते हैं. शो के इस स्पेशल एपिसोड में सभी स्टार्स खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.