ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, ज्योति से तलाक केस में होनी है काउंसलिंग

PATNA : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति आज फिर से आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे हैं। आज का दिन उनके लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। दोनों के बीच चल रहे तलाक मामले में दो

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, ज्योति से तलाक केस में होनी है काउंसलिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति आज फिर से आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे हैं। आज का दिन उनके लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। दोनों के बीच चल रहे तलाक मामले में दोबारा काउंसिलिंग होनी है। दोनों इसके पहले 27 सितंबर को कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में भोजपुरी के पावर सुपर स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी थी। जिसे लेकर आज दोनों कोर्ट में हाजिर हुए।  



दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह तलाक देने पर अड़े हैं। जबकि ज्योति सिंह उनका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं। तलाक के बदले उन्होंने पांच करोड़ रुपए की मांग की है। फिलहाल फैमिली कोर्ट में पवन सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ लगी है। पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पहले 27 सितंबर की तारीख दी गई थी लेकिन उस दिन मामला खत्म नहीं होने के कारण  आज उन्हें पेश होना पड़ा। इस दौरान पवन सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने पवन भईया जिंदाबाद के नारे भी लगाये। 

आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, ज्योति से तलाक केस में होनी है काउंसलिंग

वहीं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन सिंह आरा फैमिली कोर्ट में पहुंचे। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। बताया जा रहा है कोर्ट में इनके तलाक का केस भी चल रहा है। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस बार भी दोनों का सामना आरा फैमिली कोर्ट में हुआ।