ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पत्नी से तलाक मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह

ARRAH: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक मामले में आज यानी मंगलवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुम्ब न्यायालय में रिकॉन्सिलिएशन का तारीख मिला है। लेकिन, सूत

पत्नी से तलाक मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह
First Bihar
2 मिनट

ARRAH: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक मामले में आज यानी मंगलवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुम्ब न्यायालय में रिकॉन्सिलिएशन का तारीख मिला है। लेकिन, सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की तबियत खराब है तो वहीं पवन सिंह भी सूटिंग में व्यस्त हैं। संभावना जताई जा रही है कि पवन और ज्योति आज की तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।



आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। ज्योति ने अपने अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं, जिन्होंने उनपर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। ज्योति ने यह भी कहा कि पवन ने उनका दो बार अबॉर्शन भी कराया है। बता दें कि पवन और ज्योति कई महीनों से अलग रह रहे हैं।

टैग्स