ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

महाशिवरात्रि और होली में भोजपुरी गानों को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, अश्लील गानों पर होगी पैनी नजर

PATNA : हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। इसको लेकर कई महीनों से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। राज्य से दूरदराज रहने वाले लोग भी इस पर्व का बड़े ही बेसब्री से इंतजार

महाशिवरात्रि और होली में भोजपुरी गानों को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, अश्लील गानों पर होगी पैनी नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हिंदू धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व होता है। इसको लेकर कई महीनों से तैयारियां शुरू कर दी जाती है। राज्य से दूरदराज रहने वाले लोग भी इस पर्व का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, इस पर्व में रंगों के साथ-साथ गानों का भी विशेष महत्व होता है। इसमें भी बिहार में विशेष रूप से भोजपुरी गाने का अधिक ही महत्व होता है। इस बीच अब भोजपुरी गाने को बिहार पुलिस बड़ा आदेश पारित किया है। 


बिहार पुलिस ने होली में आने वाले भोजपुरी गाने को लेकर एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कुछ गायकों के द्वारा अपने भोजपुरी गानों में अश्लील अर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।ऐसे गायक अपने गानों में किसी जाति का महिमामंडन करते हैं तो किसी जाति को नीचा दिखाते हैं। इस तरह के गानों से सामाजिक सद्भाव माहौल बिगड़ने की संभावना है। 


इस एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भोजपुर/ सिवान में ऐसे गानों के कारण 11 फरवरी को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सतर्कता प्रतिवेदन भेजा गया था. लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि यह प्रवृत्ति संसीमित होने के बजाय और बढ़ रही हैं. ऐसे भोजपुरी गानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा जातियों के बीच विद्वेष फैलाने की संभावना बन रही है। यह एडवाइजरी बिहार पुलिस की विशेष शाखा की एसपी की तरफ से जारी की गई है। इस एडवाइजरी में राज्य के सभी जिला पदाधिकारी और सभी एसएसपी और एसपी को सूचित किया गया है। 


इसमें कहा गया है कि, आगामी पर्व, त्यौहार जैसे महाशिवरात्रि, होली को देखते हुए इस तरह के अश्लील एवं विद्वेष फैलाने वाले गानों के विरुद्ध सतर्कता अपेक्षित है।  इस तरह के गानों के विरुद्ध समाज में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। ऐसे गानों तथा सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के अवैधानिक, अमर्यादित, कृत्यों पर निरोधात्मक कार्रवाई आवश्यक है। 


आपको बताते चलें कि, भोजपुरी में इन दिनों लगातार कई ऐसे गाने आ रहे थे, जिसमें अश्लील अर्थी, जातिसूचक, महिला एवं अनुसूचित जाति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों का प्रयोग काफी तेजी से किया जा रहा था। जिसके बाद अब इसको लेकर खुद बिहार पुलिस ने इन गानों पर पैनी नजर बनाई हुई है।  अब ऐसे गाने को गाने वालों पर नकेल कसने के लिए ही बिहार पुलिस ने यह कदम उठाया है।