ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना आए मनोज बाजपेयी, लालू से मिलने के सवाल पर बोले..अभी फुर्सत नहीं है...

PATNA: पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के प्रमोशन के लिए आज पटना पहुंचे। पटना को होटल मौर्या में उन्होंने प्र

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना आए मनोज बाजपेयी, लालू से मिलने के सवाल पर बोले..अभी फुर्सत नहीं है...
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के प्रमोशन के लिए आज पटना पहुंचे। पटना को होटल मौर्या में उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आने वाली कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिर्फ़ एक बंदा काफ़ी है’ को लेकर कहा कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म 23 मई को रिलीज हो रही है।


 अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी ने मुख्य किरदार निभाया है। पटना में जब मीडिया ने सवाल किया कि क्या आप राजनीति में कदम रखेंगे। राजनीति में आने से इनकार करते हुए मनोज बाजपेयी ने मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव आता हैं तब इस तरह का सवाल मुझसे पूछे जाते हैं। उन्होंने साफ तौर से कह दिया कि वे कभी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। 


उन्होंने कहा कि मैं 200% यह बात कह रहा हूं और आगे से आप लोग मुझसे यह सवाल कृपया ना करें। वही मीडिया ने जब पूछा कि पटना आए हैं तो क्या लालू जी से भी मिलेंगे। इसका जवाब देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि अभी फिल्म के प्रचार प्रसार में लगे हैं। अभी समय नहीं है यहीं से उनकों मैं प्रणाम करता हूं। मनोज तिवारी ने मीडिया से कहा कि यदि आप नीतीश जी और लालू जी के यहां जाइएगा तब मेरा प्रणाम बोल दीजिएगा। अभी फुर्सत नहीं है हमें ‘ सिर्फ एक बंदा काफी है’ फिल्म के प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। 



टैग्स