ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

अब नहीं दिखेगा ठाकुर सज्जन सिंह का रौब, एक्टर अनुपम श्याम का निधन

PATNA : छोटे पर्दे पर ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. टीवी सीरीज प्रतिज्ञा में इस दमदार किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम

अब नहीं दिखेगा ठाकुर सज्जन सिंह का रौब, एक्टर अनुपम श्याम का निधन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : छोटे पर्दे पर ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. टीवी सीरीज प्रतिज्ञा में इस दमदार किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले अनुपम श्याम चांदनी धन मल्टीपल ऑर्गन फैलियर की वजह से हो गया. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बेहद कम समय के अंदर अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अनुपम श्याम पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे.


63 साल के अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में एक्टिंग की छोटे पर्दे पर वह ज्यादा नजर आए.  फिलहाल अनुपम श्याम प्रतिज्ञा 2 की शूटिंग कर रहे थे.  मुंबई के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था.  उनके करीबियों के मुताबिक धीरे-धीरे अनुपम श्याम के सभी ऑर्गन में काम करना बंद कर दिया और बीती रात तकरीबन 8:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.


अनुपम श्याम ने कई फिल्मों में भी काम किया.  उन्होंने दस्तक, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, संघर्ष, लगान, नायक, पाप, शक्ति, जिज्ञासा, राज, वेलडन, वांटेड, मुन्ना माइकल, हजार चौरासी की मां जैसी फिल्मों में भूमिका निभाई. हालांकि उन को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल में काम करने के बाद मिली ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार लोग शायद ही कभी भूल जाएं लेकिन अब इस किरदार में अनुपम श्याम नजर नहीं आएंगे.