ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पिटी दीपिका की छपाक, अजय-काजोल की तानाजी ने पछाड़ा

MUMBAI: शुक्रवार यानी फिल्मी फ्राइडे के दिन कल दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन, काजोल की तानाजी मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. जेएनयू प्रकरण के बाद से कई लोग दीपिका की छपाक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: शुक्रवार यानी फिल्मी फ्राइडे के दिन कल दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन, काजोल की तानाजी मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. जेएनयू प्रकरण के बाद से कई लोग दीपिका की छपाक का विरोध कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर छपाक को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई जा रही है. इसी बीच इन दोनों फिल्मों की ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है. 


पहले दिन छपाक और तानाजी दोनों फिल्मों की कमाई में काफी बड़ा अंतर सामने आया है. अजय देवगन की तानाजी ने दीपिका की छपाक को पहले दिन पछाड़ दिया है. फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है. इस फिल्म के साथ ही रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की कमाई इससे काफी पीछे रह गई है. दोनों फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बीच करीब 10 करोड़ का अंतर है. 


तानाजी: द अनसंग वॉरियर अजय देवगन की 100वीं फिल्म है. इसमें काजोल और सैफ अली खान भी हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी पर बनी है. फिल्म रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण जेएनयू गई थीं. वहां वे छात्रों के साथ साइलेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुई. जिसके बाद से ही कई लोग छपाक को बॉयकॉट कर रहे हैं, वहीं तानाजी देखने की अपील भी कर रहे हैं.