ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवाल अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में फिर टूटा नारायणी गंडक का तटबंध, बाढ़ का पानी तेजी से फैलने से मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन अलर्ट✦9 साल की उम्र, 7 भाषाएं और जादुई आवाज़... गया के रामकृष्ण जुड़वा बहनों संग मंच पर मचा रहे धमाल

Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

Pahalgam Terror Attack: बॉलीवुड फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर भारत में अब रोक लगा दी गई है, पहलगाम हमले के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है, आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि ऐसे निर्माता-निर्देशकों पर भी कार्रवाई की जाए जो इन कलाकारों को मौके देते हैं.

Pahalgam Terror Attack
फवाद खान-वाणी कपूर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Pahalgam Terror Attack: एक समय था जब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों को जमकर मौके दिए जाते थे. इस इंडस्ट्री में कई ऐसे पाकिस्तान के हितैषी भरे पड़े हैं जो इस देश के एक्टर्स, सिंगर्स को काम देते थे, मोटी कमाई करवाते थे और फिर बाद में यही पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम किया करते थे. इसी देश के आतंकी भारत के नागरिकों पर जुल्म ढाहते थे.


समय बदला, सरकार बदली और फिर बदली लोगों की सोच. आवाज उठाई गई कि इन पाकिस्तानियों को भारत में काम मिलना बंद हो. ऐसा हुआ भी. आतिफ असलम हों या फवाद खान, इन सभी का बोरिया-बिस्तर समेट दिया गया. भारी मन से ही सही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बैठे साँपों ने इन लोगों को काम देना बंद किया, इधर जो इंडस्ट्री में देशभक्त लोग थे, उन्होंने इस बदलाव का स्वागत किया.


मामला पुराना हुआ, गुस्सा शांत पड़ गया और एक बार फिर से धीरे-धीरे पाकिस्तानी कलाकारों को काम देने का सिलसिला शुरू किया गया. इसी क्रम में अभिनेता फवाद खान खान की एक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ बनाई गई. जिसमें उनके साथ भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आ रही हैं. फिल्म का निर्देशन आरती बागड़ी ने किया है. 9 मई को यह फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन अब भारत में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है.


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब यह फैसला लिया गया है. एक तरफ हमारे नागरिक और जवान इन पाकिस्तानी आतंकियों की वजह से मारे जाते रहें और दूसरी तरफ हमारे पैसे इन नमूनों पर खर्च हों, ये सही तो कहीं से भी नहीं. सबसे बड़ी बात तो यह है कि पाकिस्तानी एक्टर्स को यहां काम मिलना ही नहीं चाहिए था, रोक लगाने की नौबत फिर आती ही नहीं. लेकिन हमारे अपनों में ही सांप छिपे बैठे हैं तो कहा ही क्या जा सकता है. हम एकता की बातें करते हैं पर दुःख इस बात का है कि हम बस बातें ही करते हैं.