ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान सेल्फी लेते फैन को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

DESK: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में नाना पाटेकर सेल्फी ले रहे एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायर

नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान सेल्फी लेते फैन को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में नाना पाटेकर सेल्फी ले रहे एक लड़के को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।


दरअसल, एक्टर नाना पाटेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपनी फिल्म जर्नी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे विवादों में घिर गए हैं। वाराणसी में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक फैन ने नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो वे भड़क गए और लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। नाना पाटेकर की इस करतूत को देखकर वहां मौजद लोग दंग रह गए।


इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस थप्पड़ कांड का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शूटिंग के बीच एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आता है और फोटो क्लिक करने लगता है, तभी नाना भड़क जाते हैं और फैन के सिर पर थप्पड़ जड़ देते हैं। अब वे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।