ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल का निधन

DESK: मनोरंजन जगत से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी शो महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल का निधन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मनोरंजन जगत से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर टीवी शो महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल के निधन के बाद मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


दरअसल, गूफी पेंटल लंबे दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। मुंबई के अस्पताल में भर्ती गूफी पेंटल की हालत नाजुक बनी हुई थी और सोमवार की सुबह एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 78 साल की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली। आज दोपहर अंधेरी में उनका अंतिम संस्कार होगा।


बता दें कि गूफी पेंटल एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले सेना में रहकर देश की सेवा करते थे। उनके भाई अमरजीत पेंटल बॉलीबुड में काम करते थे, जिन्हें देखकर गूफी पेंटल भी मनोरंजन जगत से जुड़े थे। रामायण के बाद सबसे लोकप्रिय टीवी शो महाभारत में उन्होंने ने सकुनी मामा का किरदार निभाय। इसके साध ही कई अन्य टीवी शो और फिल्मों में वे नजर आए थे।