ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

एकता कपूर की मुश्किलें नहीं हो रही कम, बिहार में एक और केस हुआ दर्ज

MUNGER: फिल्म और सीरियल बनाने वाली एकता कपूर की मुश्किले कम नहीं नहीं हो रही है. एकता पर एक और केस मुंगेर जिला में दर्ज हुआ है, इस मामले में आज सुनवाई होने वाली है. एकता की व

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUNGER:  फिल्म और सीरियल बनाने वाली एकता कपूर की मुश्किले कम नहीं नहीं हो रही है. एकता पर एक और केस मुंगेर जिला में दर्ज हुआ है, इस मामले में आज सुनवाई होने वाली है. एकता की वेब सीरीज फिल्म XXX को लेकर मुंगेर के सीजेएम कोर्ट में राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता कृतिका सिंह ने परिवाद दायर किया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि एकता कपूर सेना के जवानों और उनकी पत्नियों का गलत चित्रण किया है. वर्दी के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया गया है. 

मुजफ्फरपुर में भी केस दर्ज

4 जून को भी एकता कपूर के खिलाफ मुजफ्फपुर में सीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया. भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दर्ज कराई है. अनिल कुमार सिंह ने एकता कपूरे पर आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों की पत्नियों की भूमिका पर आधारित वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स' में सेना के जवानों व उनकी वर्दी को तिरस्कृत किया गया है. 

सुशांत के सुसाइड के बाद भी एकता पर केस दर्ज

17 जून को सलमान खान, संजय लीला भंसाली, करण जौहर, आदित्य चौपड़ा, एकता कपूर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन सभी को सुशांत सिंह राजपूत का जिम्मेवार माना गया है. यह केस मुजफ्फरपुर के वकील सुधीर ओझा ने किया है. इनलोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुकदमा दायर किया गया है.  सुशांत के सुसाइड के बाद यह मामला सामने आया था कि इनलोगों ने अपने हाउस की फिल्में देने पर बैन लगा दिया था. जिसके कारण सुशांत से 6 फिल्में छिन ली गई है. जिसके कारण सुशांत तनाव में रहने लगे और परेशान होकर सुसाइड कर लिया. 


टैग्स