ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

Mithun Chakraborty Threat: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, कहा- 15 दिन के भीतर माफी मांग लो नहीं तो..

DESK: देश में पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी बीच अब दिग्गज अभि

Mithun Chakraborty Threat: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, कहा- 15 दिन के भीतर माफी मांग लो नहीं तो..
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसी बीच अब दिग्गज अभिनेता और बंगाल बीजेपी के नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी ने मिथुन चक्रवर्ती को धमकी दी है और कहा है कि अगर 15 दिनों के भीतर उन्होंने मांफी नहीं मांगी तो अंजाम बुरा होगा। डॉन शहजाद भट्टी ने कहा है कि अगर मिथुन ऐसा नहीं करते हैं तो उनको पछताना पड़ सकता है। मिथुन को दुबई से यह धमकी दी गई है। पाकिस्तानी डॉन का दो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह धमकी देता दिख रहा है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान मुर्शिदाबाद के भरतपुर से एमएलए हुमायूं कबीर ने हिंदुओं को काट कर भागीरथी में बहाने की बात कही थी। इस बयान पर मिथुन चक्रवर्ती ने पलटवार किया था और 27 अक्टूबर को बंगाल में अमित शाह की रैली के दौरान मिथुन ने कहा था कि “मैं गृह मंत्री के सामने कहता हूं कि हम तुम्हें काट कर नदी में नहीं बहाएंगे लेकिन तुम्हारी जमीन में जरूर गाड़ देंगे”।


मिथुन के इसी बयान पर पाकिस्तानी डॉन ने धमकी दी है और कहा है कि, “मिथुन साहब आपको मेरी सलाह है कि 10-15 दिनों में वीडियो जारी कर माफी मांग लो, यही बेहतर है और ऐसा करना बनता भी है। आपने दिल दुखाया है। आपको दूसरे मजहबों के लोगों ने जितना प्यार किया है, उतनी इज्जत मुसलमानों ने भी दी है। इस उम्र में आपको बकवास नहीं करना चाहिए, बाद में पछताना पड़ता है”।