ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर बॉलीवुड से सामने आ रही है जहां जानी मानी एक्ट्रेस मंदिर बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. राज कौशल के निधन की खबर से बॉ

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर बॉलीवुड से सामने आ रही है जहां जानी मानी एक्ट्रेस मंदिर बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. राज कौशल के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस राज के निधन पर दुख जता रहे हैं. बता दें कि मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं. 


फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने राज के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बहुत जल्दी चले गए. हमने फिल्म मेकर और प्रोड्यूसर राज कौशल को आज सुबह खो दिया है. बेहद दुखद. वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के प्रोड्सूर्स में से एक थे. उन सभी लोगों में से एक थे जिन्होंने हमारे विजन पर भरोसा किया और हमें सपोर्ट किया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. 



जानकारी हो कि 49 साल के राज कौशल पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. राज ने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था. बाद में उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा. राज कौशल ने एंथनी कौन है, शादी का लड्डू, प्यार में कभी कभी जैसी फिल्में डायरेक्ट की थी. वहीं माई ब्रदर... निखिल, शादी का लड्डू और प्यार में कभी कभी को राज ने प्रोड्यूस भी किया था. मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी फरवरी 1999 में हुई थी. 19 जून 2011 को मंदिरा ने बेटे वीर को जन्म दिया था. पिछले साल 2020 में मंदिरा बेदी और राज ने 4 साल की लड़की को गोद लिया था. जिसका नाम तारा बेदी कौशल है.

टैग्स