ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

ममता बनर्जी से मिले सलमान खान, भाईजान को शॉल ओढ़ाकर दीदी ने किया स्वागत

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान 13 साल बाद कल देर रात शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे। जहां आज शाम ममता बनर्जी से मिलने सलमान खान पहुंचे थे। कालीघाट स्थित पश्चिम बंगाल की

ममता बनर्जी से मिले सलमान खान, भाईजान को शॉल ओढ़ाकर दीदी ने किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान 13 साल बाद कल देर रात शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे। जहां आज शाम ममता बनर्जी से मिलने सलमान खान पहुंचे थे। कालीघाट स्थित पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान घर पर आए सलमान का ममता बनर्जी ने भी स्वागत किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शॉल ओढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया।


 इस दौरान सलमान ममता बनर्जी के परिवार के सदस्यों से भी मिले। सभी के साथ सलमान खान ने फोटो खिचवाया। जिसके बाद उन्हें ममता बनर्जी ने उनकी काले रंग की गाड़ी तक पहुंचाई। इस दौरान वहां मौजूद फैंस भी सलमान का अभिवादन करते दिखे। इस दौरान सलमान खान की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे।  


बता दें कि सलमान खान,अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडिस, प्रभु देवा, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा के साथ आज शाम कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब में आयोजित लाइव प्रोग्राम में परफॉर्म करेंगे। इस कार्यक्रम में परफॉर्म करने से पहले वे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मिलने उनके आवास पर पहुंच गये।