ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

रक्षाबंधन एड में कृति सेनन के लुक पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने पढ़ाया भारतीय संस्कृति का पाठ

कृति सेनन अपने नए रक्षाबंधन जूलरी एड को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में राखी बांधने के अंदाज को लेकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और पारंपरिक रस्मों पर सवाल उठाए, वहीं फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए।

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपने नए रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। एक जूलरी एड में इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में राखी बांधती नजर आईं कृति को सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया है। वहीं, उनके फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं।



रक्षाबंधन पर आधारित इस विज्ञापन में कृति सेनन ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, श्रग और ड्रैप स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह इंडो-वेस्टर्न लुक पसंद नहीं आया।



ट्रोलर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के विज्ञापन में कृति का पहनावा भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप नहीं है। कुछ यूजर्स ने उनके ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज को लेकर भी आपत्ति जताई और इसे जरूरत से ज्यादा बोल्ड बताया।



कृति के आउटफिट के अलावा विज्ञापन में रक्षाबंधन मनाने के तरीके को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। विज्ञापन में कृति अपने ऑनस्क्रीन भाई को राखी बांधती दिखाई देती हैं, लेकिन उनके हाथ में पूजा की थाली नजर नहीं आती।



इसके अलावा राखी बांधने से पहले तिलक नहीं लगाए जाने को लेकर भी कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा कि रक्षाबंधन के पारंपरिक अनुष्ठानों में शामिल पूजा की थाली और तिलक विज्ञापन में क्यों नहीं दिखाए गए।



कृति के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर आपत्ति जताई, जबकि कुछ ने विज्ञापन में रक्षाबंधन की पारंपरिक रस्मों को लेकर सवाल उठाए।



वहीं, कृति के कुछ फैंस उनके समर्थन में भी सामने आए हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस का आउटफिट आपत्तिजनक या जरूरत से ज्यादा रिवीलिंग नहीं है। फैंस ने ट्रोलर्स से किसी के कपड़ों को लेकर जज करने के बजाय अपनी सोच को व्यापक रखने की अपील की। फिलहाल कृति सेनन का रक्षाबंधन एड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और उनके लुक को लेकर यूजर्स के बीच अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता