ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, महिला डांसर का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल

PALAMU: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता है. अक्सर उनके कार्यक्रम में भारी बवाल होते ही रहता है. ताजा मामला झारखंड के पलामू का है जहां खेसारी लाल या

 खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, महिला डांसर का सिर फटा, कई पुलिसकर्मी घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PALAMU: भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव का विवादों से पुराना नाता है. अक्सर उनके कार्यक्रम में भारी बवाल होते ही रहता है. ताजा मामला झारखंड के पलामू का है जहां खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गयी. जिसके बाद नाराज एक्टर ने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये. 


यह घटना लामू जिला में स्थित छतरपुर प्रखंड के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा का है. जहां भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ से किसी ने पत्थर चला दिया. जिससे एक महिला डांसर का सिर फट गया और पुलिस के दो जवान भी चोटिल हो गये.


जिसके बाद जिले में हो रही इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव भी नाराज हो गये. उन्होंने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनायी. एक्टर ने कहा, हम पिक्चर बनाकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं. हमें स्टेज प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं, लेकिन लोगों का प्यार देखकर मैं इस तरह के प्रोग्राम करता हूं. आपलोगों द्वारा इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं लगा. जिसके बाद वे बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर छतरपुर स्थित होटल चले गए .

टैग्स