ब्रेकिंग
जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

खेसारी लाल यादव पर हाई कोर्ट ने लगाया बैन, अब सिर्फ इस कंपनी के लिए गाएंगे, जानिए.. पूरा मामला

DELHI: बड़ी खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर सामने आ रहा है। भोजपुरी के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के फैसले के मुता

खेसारी लाल यादव पर हाई कोर्ट ने लगाया बैन, अब सिर्फ इस कंपनी के लिए गाएंगे, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बड़ी खबर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से निकलकर सामने आ रहा है। भोजपुरी के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट के फैसले के मुताबिक खेसारी लाल यादव अब अगले दो साल तक सिर्फ एक ही म्यूजिक कंपनी के लिए गा सकेंगे, इसके अलावा अन्य कंपनियों में खेसारी लाल यादव के गाना गाने पर हाई कोर्ट ने बैन लगा दिया है।


दरअसल, भोजपुरी सिंगग खेसारी लाल यादव और म्यूजिक कंपनी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के बीच 27 मई, 2021 को एक करार हुआ था। इस करार के तहत खेसारी लाल यादव को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन कंपनी के लिए 30 महीनों में 200 सॉंग गाना था। इसके एवज में उक्त कंपनी की तरफ से खेसारी लाल को 5 करोड़ रुपए दिए जाने थे। 30 महीनों में खेसारी लाल यादव ने कंपनी के साथ मात्र 89 गाने ही गाए। खेसारी को लगा 30 महीने पूरे होने के बाद उनका करार कंपनी के साथ खत्म हो गया है और वो दूसरी कंपनियों के लिए गाने लगे।


जिसके बाद म्यूजिक कंपनी ने खेसरी लाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच अपना फैसला सुनाते हुए खेसारी लाल पर दूसरी कंपनियों के लिए गाना गाने पर दो साल तक बैन लगा दिया। इस फैसले के बाद स्पष्ट हो गया कि खेसारी लाल यादव 30 सितंबर, 2025 तर किसी दूसरी कंपनी के लिए गाना नहीं गा पाएंगे और उन्हें सिर्फ 'ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन' के लिए ही गाना होगा।