ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंप

‘हमने बहुतों को नेता बनते देखा लेकिन बिहार को बदलते नहीं देखा’ : खेसारी लाल की दो टूक : बोले- नेताओं पर भरोसा करना हमारी गलती

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। निजी कारणों से पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने बिहार

‘हमने बहुतों को नेता बनते देखा लेकिन बिहार को बदलते नहीं देखा’ : खेसारी लाल की दो टूक : बोले- नेताओं पर भरोसा करना हमारी गलती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव मंगलवार को पटना पहुंचे। निजी कारणों से पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने बिहार के नेताओं पर तीखा तंज किया है। खेसारी ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि नेता बनने से कुछ नहीं होता है।


भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा कि चुनाव में जीतना और हारना मायने नहीं रखता। चुनाव में मायने तो विकास रखता है। शिक्षा भी बहुत जरूरी है। नेता बन जाने से अगर परिस्थितियां बदल रही हैं तो हम तो बचपन से ही कई लोगों को नेता बनते देख चुके हैं लेकिन बिहार को बदलते हुए आजतक नहीं देखा है।


बीजेपी के चार सौ पार के नारे पर खेसारी ने कहा कि ये राजनीतिक और नेताओं का विषय है। मेरा विषय है कि बिहार का विकास कैसे होगा? अगर हम सभी लोग मिलकर बात नहीं करेंगे तो मुझे नहीं लगता कि बिहार के विकास के लिए कोई और बात करने आएगा। क्योंकि मजबूर और परेशान हम लोग हैं, कोई नेता इसे लेकर परेशान नहीं है। 


खेसारी लाल ने कहा कि नेताओं के बच्चे तो अच्छे से पढ़ ही लेते हैं। उन्हें रहने के लिए एसी तो मिल ही जाता है। नेताओं के बच्चों के पास पैसे की भी कमी नहीं है। अगर उनके पास पैसे हैं तो स्वास्थ्य भी ठीक है। दिक्कत बिहार के आम लोगों के लिए है। जिनके पास कोई रोजगार नहीं है। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे तक नहीं हैं। मुझे लगता है कि हम किसी नेता से आशा करते हैं तो यह हमारी ही गलती है।