ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

खेसारी और काजल के फैंस के लिए खुशखबरी, 14 अगस्त को टीवी पर रिलीज़ होगी 'बागी'

PATNA : सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फ़िल्म 'बागी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 अगस्त 2021 को फिलमची टीवी पर होगा. जे आर प्रोडक्शन हाउस के बैनर

खेसारी और काजल के फैंस के लिए खुशखबरी, 14 अगस्त को टीवी पर रिलीज़ होगी 'बागी'
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सुपर स्‍टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फ़िल्म 'बागी' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 14 अगस्त 2021 को फिलमची टीवी पर होगा. जे आर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्‍म 'बागी' 14 अगस्त को शाम 6:30 बजे टेलीकास्ट होगी, जबकि 15 अगस्त को इसका प्रसारण दोपहर 3:30 बजे से किया जाएगा. इसकी जानकारी फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजी) तरुण तलरेजा ने दी.


उन्होंने बताया कि स्वततंत्रा दिवस के मौके पर हमने इस फ़िल्म का प्रसारण टेलीविजन पर करने का फैसला किया है और उम्मीद है कि दर्शक फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस देंगे. उन्होंने आगे कहा कि फिलमची टीवी IN10 मीडिया नेटवर्क का प्रीमियर भोजपुरी फिल्‍म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्‍म देख सकेंगे. साथ ही आने वाले महीनों में फिलमची पर कई बड़ी फ़िल्मों का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया जाएगा. 


यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्‍काय, एयरटेल टीवी, डिश टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्‍ध है. फ़िल्म 'बागी' का भी टेलीविजन प्रीमियर फ़िलमची टीवी पर हो रहा है. 

खेसारी और काजल के फैंस के लिए खुशखबरी, 14 अगस्त को टीवी पर रिलीज़ होगी 'बागी'

गौरतलब है कि फ़िल्म 'बागी' के निर्देशक शेखर शर्मा हैं. फिल्‍म के निर्माता जयंत घोष हैं. इस फ़िल्म की पटकथा बेहतरीन है. फ़िल्म में दर्शकों को खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का नया अंदाज खूब पसंद भी आ रहा है. सबसे महत्‍वपूर्ण फिल्‍म का क्‍लाइमेक्‍स है, जिसकी एक झलक ट्रेलर में भी देखने को मिली है. फिल्‍म पूरी तरह साफ सुथरी है. 

टैग्स