ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

KGF और RRR भी आई पाइरेसी की चपेट में, फिल्म हुई ऑनलाइन लीक

DESK: हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ दिए. लोगों के बीच इस फिल्म की कहानी और किरदारों के अभिनय और न

KGF और RRR भी आई पाइरेसी की चपेट में, फिल्म हुई ऑनलाइन लीक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की फिल्म 'आरआरआर' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ दिए. लोगों के बीच इस फिल्म की कहानी और किरदारों के अभिनय और निर्देशन की जमकर सराहना की जा रही है. लेकिन अब इन फिल्मों को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. यह सामने आया है कि ये फिल्में OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होने से पहले ही ऑनलाइन लीक कर दी गयी है. इसका असर इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है.


ऐसी खबर सामने आ रही है कि इन फिल्मों को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली थी. हालांकि,अब ये फिल्में डाउनलोड करने के लिए कई साइटों पर मौजूद हैं. अगर  रिपोर्ट्स की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक, 'आरआरआर' और 'केजीएफ पार्ट-2' फिल्मों को  कई साइट्स पर ऑनलाइन लीक कर दी गयी हैं. यह फिल्में लीक ना हों इसके लिए फिल्म निर्माता के द्वारा सुरक्षा के कई इंतेजाम किए गये थे जिसके बाद भी ये फिल्में पाइरेसी के चपेट में आ गयी और लीक हो गयी.


आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म पाइरेसी के चपेट में आई हो और लीक हुई हो. इससे पहले भी कई बॉलीवुड और साउथ मूवी ऐसी हैं जिसे लीक किया जा चूका है. जहां अगर हम कुछ फिल्मों की बातें करे तो उनमे प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’ और साहिद कपूर की फिल्म भी हाल ही में पाइरेसी की चपेट में आई हैं और लीक हुई हैं, जिसकी वजह से फिल्मों को काफी घाटा का सामना करना पड़ता है.


अगर हम इन फिल्मों की बात करते है तो प्रसान्त नील के निर्देशन में बनी फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ को इसके दर्शकों के द्वारा काफी अच्छे रिव्यु दिए गये हैं. इनके निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हाल ही में 1100 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार किया है. वहीं RRR एक ऐसी फिल्म है जो वर्ल्ड वाइड हजार कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म है, जो यह केवल रिलीज़ के 16 दिन का बनाया रिकॉर्ड है.

टैग्स