ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

केबीसी में दिखे डॉक्टर अच्युता समंता, कर्मवीर प्रतियोगी के रूप में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ हुई एंट्री, समंता की कहानी सुनकर भावुक हुई ऑडियंस

MUMBAI : अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में हर हफ्ते एक कर्मवीर प्रतियोगी की एंट्री होती है. इस बार यह मौका समाजसेवा में बेहतरीन काम करने और हजारों आदिवासी बच्चों की जिं

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI : अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में हर हफ्ते एक कर्मवीर प्रतियोगी की एंट्री होती है. इस बार यह मौका समाजसेवा में बेहतरीन काम करने और हजारों आदिवासी बच्चों की जिंदगी में बनाने वाले डॉक्टर अच्युता समंता को मिला. कर्मवीर प्रतियोगी के रूप में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ डॉक्टर अच्युता समंता की एंट्री हुई. संघर्ष भरे अच्युता समंता की कहानी सुनकर ऑडियंस भावुक हो गई. 


बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा एजुकेशन के सहारे दुनिया की समस्याएं सुलझाई जा सकती हैं. वे कर्मवीर एपिसोड के दौरान कर्मवीर डॉक्टर अच्युता समंता के साथ नजर आईं. बता दें कि समंता उड़ीसा के कलाराबंका के रहने वाले हैं. उन्होंने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस शुरु किया था. जिसमें फ्री रहना, खाना, हेल्थ केयर और एजुकेशन उड़ीसा के आदिवासी बच्चों को मुहैया कराई जाती है. वे इसके अलावा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी के भी फाउंडर है.



समंता ने इस मौके पर कहा कि ये दूसरी बार है जब मैं अमिताभ बच्चन साहब से शो पर मिल रहा हूं. वे काफी हैरान थे कि हमने अब तक 30 हजार आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्रदान कराई है. मुझे लगता कि ये किसी भी इंसान के लिए जिंदगी में आगे बढ़ने का सबसे बेहतरीन तरीका होता है. तापसी ने कहा, मैं सिर्फ एक बार उड़ीसा गई हूं और वो भी एक इंस्टीट्यूट में पैनल डिस्कशन के लिए. उस समय मुझे उनके काम के बारे में पता चला था. मुझे लगता है कि एजुकेशन हर समस्या का समाधान है और डॉक्टर समंता अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हैं.