ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

कौन बनेगा करोड़पति में शामिल होने का एक और मौका, आप भी बन सकते हैं करोड़पति

DESK : टीवी का सबसे चर्चित क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. इसके लिए कुछ दिनों पहले केब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : टीवी का सबसे चर्चित  क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है. इसके लिए कुछ दिनों पहले केबीसी रजिस्ट्रेशन (KBC Registration) भी हो गया है. पर यदि आप ने ये मौका गवां दिया है तो आपको एक और सुनहरा मौका मिलने वाला है. पर इसके लिए आपको केबीसी के होस्ट यानी अमिताभ बच्चन द्वारा रखी गई शर्त को पूरा करना होगा. इस शर्त को पूरा करने पर ही आप 12वें सीजन में शामिल हो सकते हैं.


दरअसल KBC के मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन रीओपन करने का फैसला किया है. ये जानकारी खुद बिग बी ने अपने दर्शकों को दी है. लेकिन इसके लिए एक शर्त रखी गई है. शर्त ये है कि फिर से रजिस्ट्रेशन सभी लोग नहीं बल्कि वो कर सकेंगे, जो सोनी लिव ऐप के यूजर्स हैं. इन यूजर्स से 25 जून से लेकर 3 जुलाई तक सवाल पूछे जाएंगे. इस राउंड के बाद चुने गए कंटेस्टेंट्स को डिजिटल ऑडिशन के लिए इनवाइट किया जाएगा.


आपको बता दें कि हाल ही में एक वीडियो के जरिये अमिताभ ने जानकारी दी थी कि केबीसी 12 से जुड़े सरे वीडियो को अमिताभ बच्चन ने घर में रह कर ही शूट किया था. कोरोना संकट को देखते हुए ये कदम उठाया गया था. पर अब महाराष्ट्र सरकार ने आज से 33 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी में सेट पर शूटिंग करने की अनुमति है.