ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

"जान मारे लहंगा ई लखनऊवा..." गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के ठुमका लगाते ही जमकर हुआ बबाल, खूब चली कुर्सियां

DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में जमकर बबाल हुआ है। भोजपूरी एक्ट्रेस के "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा..." गाने पर ठुमका लगाते ही जमकर बबाल हुआ है। इस कार

"जान मारे लहंगा ई लखनऊवा..." गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के ठुमका लगाते ही जमकर हुआ बबाल, खूब चली कुर्सियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में जमकर बबाल हुआ है। भोजपूरी एक्ट्रेस के "जान मारे लहंगा ई लखनऊवा..." गाने पर ठुमका लगाते ही जमकर बबाल हुआ है। इस कार्यक्रम का आयोजन एक आईएएस अधिकारी के तरफ करवाया गया था। इसी में शामिल होने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आईं थीं। इसी दौरान पब्लिक डिमांड पर उनके गाना गाते ही पंडाल में बवाल हो गया। इसके बाद अक्षरा सिंह शो छोड़कर चली गईं। 


मिली जानकारी के अनुसार, गणपति उत्सव के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह का स्टेज शो। जैसे ही अक्षरा सिंह ने प्रसिद्ध गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…’ गाना शुरू किया, पंडाल में कुर्सियां चलनी शुरू हो गईं। इसके बाद वहां मौजूद  बाउंसर और तीन थानों की पुलिस फोर्स भी कुछ नहीं कर पाई। जिसके बाद अक्षरा सिंह का स्टेज शो रोकना पड़ा। 


बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम की शुरुआत तो व्यवस्थित तरीके से हुई, लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह स्टेज पर आई, श्रोताओं ने गाना ‘जान मारे लहंगा ई लखनऊवा…..’ की डिमांड की। अक्षरा ने भी पब्लिक डिमांड का सम्मान करते हुए गाने की प्रस्तुति शुरू की।  लेकिन, इतने में बवाल शुरू हो गया। उसके बाद  देखते ही देखते लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। स्थिति कंट्रोल से बाहर जाते देख अक्षरा सिंह स्टेज शो बीच में छोड़ कर चली गईं। 


आपको बताते चलें कि, आज यानी गुरुवार को इस कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है। इसमें सुनील शेट्टी, अमृता फडणवीस समेत कई कलाकार शिरकत करेंगे. ऐसे में बुधवार की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस और चौकस इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम में बवाल की वजह धार्मिंक कार्यक्रम में अश्लील गाने का आयोजन बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश उत्सव जैसे पवित्र कार्यक्रम में भोजपुरी फूहड़ गाने और डांस से लोग विदक गए।