ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

फिल्म 'THANK GOD' का विरोध, कायस्थ समाज ने अजय देवगन का फूंका पुतला

DESK: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका विरोध भी होना शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर

फिल्म 'THANK GOD' का विरोध, कायस्थ समाज ने अजय देवगन का फूंका पुतला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसका विरोध भी होना शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आने के बाद इस फिल्म से नाराज कायस्थ समाज ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया है।


इस फिल्म को लेकर विवाद बढ़ गया है। थैंक गॉड फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं के खिलाफ कायस्थ समाज ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में विरोध जताया और इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की। यहीं नहीं कायस्थ समाज के लोगों ने फिल्म अभिनेता अजय देवगन का पुतला भी फूंका। 


इस समाज के लोगों का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर भगवान चित्रगुप्त और यम का मजाक उड़ाया गया है जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। बता दें कि थैंक गॉड फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन ने निभाया है। जिसमें कायस्थ समाज के ईष्ट देव  भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। 


फिल्म में भगवान चित्रगुप्त को शूट पहने और महिलाओं के साथ डांस करते दिखाया गया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बात समाज के लोग कर रहे हैं। समाज से जुड़े लोगों ने सेंसर बोर्ड से इस फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं देने की मांग की है।   

टैग्स