ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

फैन ने सोनू सूद से मांग लिया iPhone, फोन के बदले सोनू ने दिया ये मजेदार जवाब

DESK : देश में लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही सोनू सूद काफी ज्यादा सक्रीय हो गए हैं. उन्होंने प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इ

फैन ने सोनू सूद से मांग लिया iPhone, फोन के बदले सोनू ने दिया ये मजेदार जवाब
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से ही सोनू सूद काफी ज्यादा सक्रीय हो गए हैं. उन्होंने प्रवासी मजदूरों, छात्रों और जरूरतमंदों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इस बीच कई लोग उनके साथ मस्ती करने की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं. किसी ने उन से कभी प्ले स्टेशन मांगा तो कभी गाड़ी. अब एक फैन ने  सोनू सूद से सीधे iPhone की मांग कर दी है. 


ट्विटर पर फैन ने ट्वीट किया है- मुझे एक iPhone चाहिए. मैं आपको इससे पहले भी 20 बार ट्वीट कर चुका हूं. अब फैन की इस मांग को सोनू सूद ने पूरा तो नहीं किया है लेकिन एक मजेदार जवाब जरूर दिया है. सोनू ने बताया है कि उन्हें भी एक फोन चाहिए. वो भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. वे ट्वीट कर लिखते हैं- मुझे भी एक फोन चाहिए. मैं तो इसके लिए 21 बार ट्वीट कर सकता हूं. अब सोनू ने इस ट्वीट के साथ हंसने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया है.


गौरतलब है कि हाल ही में सोनू सूद ने एक खिलाड़ी की मदद की थी. जब एक्टर को पता चला कि उसे अच्छे जूतों की जरूरत है तो उन्होंने बिना समय गंवाए उसके लिए बेहतरीन जूते भेज दिए थे. उस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर सोनू के लिए स्पेशल वीडियो बनाकर सोनू का शुक्रिया अदा किया था.