ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

एक्स वाइफ आलिया पर नवाजुद्दीन ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा-मेरे बच्चे 45 दिन से बंधक

DESK: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपनी एक्स वाइफ आलिया पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने आलिया पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे को आलिया

एक्स वाइफ आलिया पर नवाजुद्दीन ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा-मेरे बच्चे 45 दिन से बंधक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने अपनी एक्स वाइफ आलिया पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने आलिया पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे को आलिया ने 45 दिनों से बंधक बनाकर रखा है। उन्हें स्कूल तक नहीं जाने दे रही है। स्कूल की ओर से रोजाना लेटर भेजा जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि आपके बच्चे लंबे समय से स्कूल से अब्सेंट हैं।


 नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह लिखा है कि अपनी चुप्पी की वजह से वे हर जगह गलत साबित हो रहे हैं। वे इतने दिनों से चुप थे लेकिन अब वे खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि आलिया से वे अलग रह रहे हैं क्योकि दोनों के बीच तलाक हो गया था लेकिन वे सिर्फ बच्चों को लेकर जुड़े थे। बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए वे हर महीने 10 लाख रुपये देते आ रहे हैं।


जब वो बच्चों को लेकर दुबई में थी तब सारे खर्चे वे भेजा करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आलिया को सिर्फ पैसे चाहिए थे। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है मेरी छवि खराब करना चाहती है। आलिया से लड़ाई तब शुरू हुई जब वह सिद्दीकी की मां पर मारपीट का आरोप लगाया था। आलिया का आरोप था कि सिद्दीकी के परिवार वाले उनका शोषण कर रहे हैं और अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप का केस दर्ज कराया और सिद्दीकी को अहंकारी बताया।