ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

कोरोना के डर से अमिताभ बच्चन को बैठना होगा घर पर, नहीं कर सकते शूटिंग

DESK : बॉलीवुड में शायद अमिताभ बच्चन ही ऐसे शक्श है जो उम्र के इस पड़ाव में भी इतने एक्टिव है. साल में उनकी, कम से कम 2 फिल्में तो रिलीज़ हो ही जाती है. उम्र के 77 बसंत पार कर चुके महानायक के लिए अब

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड में शायद अमिताभ बच्चन ही ऐसे शक्श है जो उम्र के इस पड़ाव में भी इतने एक्टिव है. साल में उनकी, कम से कम 2 फिल्में तो रिलीज़ हो ही जाती है. उम्र के 77 बसंत पार कर चुके महानायक के लिए अब कोरोना काल में  उनकी बढ़ती उम्र परेशानी का सबब बन चुकी है. महाराष्ट्र सरकार ने फिल्मों और  टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिया है. जारी निर्देशानुसार 10 साल से छोटे और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग सेट पर जाकर काम नहीं सकते हैं. 

बरहाल, महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिविटी देख कर बहुत से लोग अचंभित हो जाते हैं. उम्र के जिस पड़ाव पर महानायक हैं यहां अच्छे खासे नवयुवा को भी उनकी एनर्जी लेवल को मैच करने में परेशानी हो सकती है. अब यही उम्र उनके काम के बीच आ रहा है. अगर आप उनको फ़ॉलो करते हैं तो आप ये जानते ही होंगे कि लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी वर्कआउट रूटीन जारी रखी. जीतना वो रियल लाइफ में एक्टिव हैं उतना ही वो वर्चुअल वर्ल्ड में भी एक्टिव हैं. सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर वो लॉकडाउन के दौरान एक्टिव थे. 

लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो वीडियो की शूटिंग घर पर ही पूरी कर दी थी. हांलाकि इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया था. अभी भी उनकी कुल 6 फिल्में लाइन में हैं. इसी महीने 12 जून को उनकी गुलाबो सिताबो OTT  प्लेटफार्म अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होने वाली है. इसके अलावा चेहरे, ब्रह्मास्त्र, बटरफ्लाई, झुंड और हेरा फेरी3 वो फिल्में हैं जिनकी शूटिंग अभी बाकि है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स की माने तो इन फिल्मों की शूटिंग अब अधर में लटक गई है. मेकर्स भी इस फैसले से निराश हैं.     

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने इस बारे में कहा कि, “हमारे पास इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर जैसे कलाकारों के साथ ही कई सीनियर टेक्नीशियन्स भी हैं जो बहुत एक्टिवली काम करते रहे हैं. इसे एक बार फिर से रिव्यू करने की जरूरत है और हम इस बारे में सरकार से निवेदन करेंगे."