ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला?

Anupama Yadav: बिहार के रोहतास में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है.

Anupama Yadav
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anupama Yadav: भोजपुरी की चर्चित सिंगर अनुपमा यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अनुपमा यादव के खिलाफ रोहतास के धर्मपुरा थाने में केस दर्ज हुआ है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। केस दर्ज कराने वाले शख्स ने अनुपमा यादव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।


दरअसल, रोहतास के करगहर पूर्वी के जिला पार्षद महावीर साह ने अनुपमा यादव के खिलाफ धर्मपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने महावीर जयंती के मौके पर धर्मपुरा गांव में प्रोग्राम देने के लिए डेढ़ लाख रुपए पर करार हुआ था। आयोजनकर्ता की तरफ से एडवांस के रूप में 25 हजार रुपए अनुपमा यादव को दिए गए थे।


एडवांस के पैसे लेने के बावजूद भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव प्रोग्राम देने के लिए धर्मपुरा गांव नहीं पहुंची और ना ही एडवांस के पैसे ही वापस किए। इसको लेकर करगहर पूर्वी के जिला पार्षद महावीर साह ने अनुपमा यादव के खिलाफ धर्मपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता