ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

Bollywood Stories : ‘शोले’ से लेकर ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ तक, बॉलीवुड के वो किस्से जिनके बारे में जानते हैं बस गिने-चुने लोग

Bollywood Stories : इन किस्सों को पढ़कर आप किसी और वक्त में खो जाएंगे. आश्चर्य से लेकर हैरानी तक का भाव आप इस दौरान महसूस कर सकते हैं

Bollywood Stories
बॉलीवुड की कहानियां
© Google
Viveka Nand
4 मिनट

Bollywood Stories : बॉलीवुड की फिल्मों से भी ज्यादा रोचक होती हैं उसके पीछे की कहानियां, जिसके बारे में बस वही लोग जानते हैं, जो फिल्मों की जानकारी बारिकी से रखने का शौक रखते हों. आज हम आपको ऐसी ही कुछ रोचक कहानियाँ बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान भी होंगे, भावुक भी होंगे और संभवतः हँस भी पड़ेंगे. ये किस्से अलग-अलग सितारों से जुड़ी हुई हैं, साथ ही अलग अलग फिल्मों से भी.


धर्मेंद्र की शरारत 

फिल्म शोले में अभिनेता धर्मेंद्र पहले ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाना चाहते थे. मगर जैसे ही उन्हें यह बात पता चली कि हेमा मालिनी बसंती का रोल निभाने जा रही हैं, उन्होंने तुरंत अपना मन बदल लिया और वीरू के रोल के लिए अड़ गए. केवल इतना ही नहीं वे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लाईट ब्यॉय को पैसे तक दिया करते थे. ताकि वो जानबूझ कर गलती करे और सीन को बार-बार शूट करना पड़े.


राज कपूर की कुर्बानी 

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ की रिलीज से पहले निर्देशक राज कपूर ने शराब पीना और मांस खाना छोड़ दिया था. उन्हें यह डर था कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी यह फिल्म पिट जाएगी. हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि राज कपूर का यह उपाय कारगर साबित हुआ और फिल्म खूब चली, आज भी इस फिल्म को लोग चाव से देखना पसंद करते हैं, और इसके गानों की तो बात ही और है.


जितेन्द्र का सफ़र 

जाने-माने अभिनेता जितेन्द्र ने अपने करियर की शुरुआत एक बॉडी डबल से की थी. इस फिल्म का नाम था ‘नवरंग’. जहाँ वह अभिनेत्री संध्या के बॉडी डबल बने थे. बाद  में जाकर उन्होंने बतौर अभिनेता ऐसा नाम किया कि उनके टक्कर का नायक मिलना मुश्किल हो गया, और उनकी डांस मूव्स के तो कहने ही क्या.


ऐ मालिक तेरे बंदे हम

‘दो आँखे बारह हाथ’ आपको यह फिल्म याद है? फिल्म नहीं तो इसका एक बेहद लोकप्रिय गाना तो जरूर याद होगा “ऐ मालिक तेरे बंदे हम”. इस गाने को एक पाकिस्तानी स्कूल ने अपना आधिकारिक एंथम बना लिया था और वहां यह गाना हर रोज बजाया जाता था. यह फिल्म सन 1957 में रिलीज हुई थी.


गब्बर सिंह का रोल 

‘शोले’ में ‘गब्बर सिंह’ के रोल के लिए अमजद खान पहली पसंद नहीं थे. इसके लिए डैनी डेन्जोंगपा का नाम सामने आ रहा था. लेकिन जावेद अख्तर ने इस बात की ओर निर्माताओं का ध्यान आकर्षित कराया कि डैनी की आवाज गब्बर के रोल के हिसाब से बड़ी पतली है. अंततः यह रोल फिर अमजद खान को दे दिया गया.


शाहरुख़ की जैकेट 

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ में जो काली लेदर की जैकेट शाहरुख़ खान ने पहनी थी, वह असल में यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा की थी. यह जैकेट उन्होंने कैलिफोर्निया में हार्ले डेविडसन के एक स्टोर से खरीदी थी. इस बात में कोई शक नहीं कि इस जैकेट की वजह से शाहरुख़ खान स्क्रीन पर और भी ज्यादा हैंडसम लगने लगे थे.