ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बॉलीवुड पर कोरोना का भारी असर, कई फिल्मों की शूटिंग बंद

DESK : इस समय भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है. इसका असर हर तबके के लोगों पर हो रहा है. जिसकी वजह से पूरे देश में त्राहिमाम मचा है. देश के हर हिस्सों में कोरोन

बॉलीवुड पर कोरोना का भारी असर, कई फिल्मों की शूटिंग बंद
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस समय भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर की मार झेल रहा है. इसका असर हर तबके के लोगों पर हो रहा है. जिसकी वजह से पूरे देश में त्राहिमाम मचा है. देश के हर हिस्सों में कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण कई राज्य सरकारें लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू के फैसले लेने पर मजबूर हैं. बॉलीवुड पर भी कोरोना महामारी का काफी असर देखा जा रहा है. 


महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण राज्य सरकार ने सख्ती बरत रही है और नाईट कर्फ्यू के साथ ही वीकेंड लॉकडाउन का फैसला भी लिया है. इन वजहों से बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म सिटी के दो बड़ी बजट की फ़िल्में 'ब्रह्मास्त्र' और 'पठान' की शूटिंग फ़िलहाल रोक दी गयी है.


लम्बे समय तक सिनेमाघर और थिएटर बंद होने के कारण 'सूर्यवंशी' के फिल्म मेकर्स बार-बार इसके रिलीज़ डेट को बढ़ा रहे हैं. लेकिन अब उन्होंने सूर्यवंशी को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है. लेकिन थोड़ा हट कर. दर्शकों को 'सूर्यवंशी' फिल्म देखने के लिए पहले इ-टिकट खरीदने होंगे. उसके बाद दर्शक आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप पर  मूवी को देख सकते हैं.