ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, कोरियोग्राफर सरोज खान नहीं रहीं

MUMBAI : कोरोना काल के बीच बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण सरोज खान का निधन हो गया है। पि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUMBAI : कोरोना काल के बीच बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने के कारण सरोज खान का निधन हो गया है। पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात उन्होंने तकरीबन 1:52 पर अंतिम सांस ली।


सरोज खान की तबीयत 20 जून को बिगड़ गई थी सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा स्थित गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान सरोज खान का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। हालांकि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक से बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में यह मनहूस खबर आई। डॉक्टरों ने सरोज खान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। 




बॉलीवुड में सरोज खान का सिक्का कोरियोग्राफी में लंबे अर्से तक चला। सरोज खान ने माधुरी दीक्षित जैसी सिनेस्टार के साथ-साथ बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को अपने इशारों पर नचाया। 22 नवंबर 1948 को उनका जन्म हुआ था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली सरोज खान ने महज 3 साल की उम्र में अभिनय किया। बाद में उन्होंने कोरियोग्राफर के तौर पर अपना कैरियर बनाया। उन्होंने कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से ट्रेनिंग ली थी और बॉलीवुड में उन्होंने नई बुलंदियां हासिल की।