ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

चप्पलों से पिटने के बाद अब पतीले से पिटाया बिहार का ये फेमस कलाकार, गर्लफ्रेंड ने पार की हद

DESK: बिहार का एक फेमस कलाकार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड से चप्पलों से पिटता है तो कभी उसकी प्रेमिका खुद के पैसों पर एक्टर के ऐश करने का खुल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बिहार का एक फेमस कलाकार लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी ये एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड से चप्पलों से पिटता है तो कभी उसकी प्रेमिका खुद के पैसों पर एक्टर के ऐश करने का खुलासा करती है, तो अब उसकी गर्लफ्रेंड ने एक बार फिर से हदों को पार करते हुए एक्टर की पतीले से पिटाई कर दी है.


बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहे आरा के रहने वाले विशाल आदित्य सिंह लगातार लाइम लाइट में बने हैं. बिग बॉस हाउस में विशाल के साथ उनकी गर्लफ्रेंड मधुरिमा भी हैं. दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद मधुरिमा ने विशाल की चप्पलों से पिटाई कर दी थी. अब एक बार फिर से मधुरिमा ने अपनी हदें पार कर दी हैं.


मधुरिमा ने विशाल को बर्तन से बुरी तरह से मारा है. पहले विशाल ने मधुरिमा के ऊपर पानी फेंक दिया, जिससे भड़की मधुरिमा ने अपना आपा खोते हुए बर्तन से विशाल को कई बार जोर-जोर से मारा. दोनों के बीच एक बार फिर से बवाल बढ़ गया, जिसके बाद विशाल एक बार फिर से घर छोड़ने की बात कहते नजर आए. फिर पारस छाबड़ा ने विशाल आदित्य सिंह को समझाया कि कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार अगर वो वोलंटरी एग्जिट लेते हैं तो उन्हें मेकर्स को पैसे देने पड़ेंगे. तब विशाल ने बताया कि उन्हें ये बात मालूम नहीं थी और उन्होंने घर से निकलने का फैसला बदल दिया. मधुरिमा और विशाल पर वीकेंड के वार में सलमान खान फैसला लेंगे, तब तक विशाल-मधुरिमा को बिग बॉस ने अलग-अलग पिंजरे में कैद कर दिया है.