ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, लंबे समय से थे बीमार

DESK : अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया. गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार में उन्होंने अंतिम सांस ली. ओम स्वामी &nb

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Anamika
2 मिनट

DESK : अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया. गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार में उन्होंने अंतिम सांस ली. 

ओम स्वामी  बीते कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था. कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें  चलने फिरने में भी काफी परेशानी हो रही थी और 15 दिन पहले उन्हें आधे शरीर में पैरालेसिस भी हो गया था. 15 दिन पहले पैरालेसिस होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था. बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली.  
 

स्वामी ओम का नाम कई विवादों से जुड़ा हुआ है. बिग बॉस सीजन 10 से भी उन्हें निकाल दिया गया था. 2017 में निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त 2017 को बिग बॉस से चर्चित हुए स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया था. दरअसल उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए CJI से सिफारिश क्यों ली जाती है? कोर्ट ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था लेकिन स्वामी ओम ने इस पर जवाब दिया था कि वो 'बिग बॉस' के जरिए पहले ही बहुत पब्लिसिटी पा चुके हैं. इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था.