ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की बातों से डिस्टर्ब्ड गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने पर्सनल लव चैट किया लीक

DESK: बिग बॉस हाउस में माहिरा के साथ फ्लर्ट कर रहे पारस छाबड़ा की बातों से उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी डिस्टर्ब्ड हो गई हैं. पारस की बातों से दुखी आकांक्षा ने पारस के साथ हु

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बिग बॉस हाउस में माहिरा के साथ फ्लर्ट कर रहे पारस छाबड़ा की बातों से उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी डिस्टर्ब्ड हो गई हैं. पारस की बातों से दुखी आकांक्षा ने पारस के साथ हुए पर्सनल चैट को सार्वजनिक कर दिया है. आकांक्षा के खिलाफ दिये गये स्टेटमेंट से गुस्साकर उन्होंने पारस के साथ किये गये व्हॉट्सएप चैट को ही पब्लिकली आउट कर दिया है.


टीवी शो 'स्प्लिट्सविला' फेम पारस छाबड़ा ने बिग बॉस हाउस के अंदर हाल ही में अरहान खान को बताया था कि उन्होंने अपने हाथ पर गर्लफ्रेंड आकांक्षा का नाम उसी के फोर्स करने पर लिखवाया है. इसके बाद से आकांक्षा पुरी को सोशल मीडिया पर कई नेगेटिव मैसेजेस आ रहे हैं. लोगों के नेगेटिव कंमेट्स से तंग आकर आकांक्षा ने पारस के साथ हुई चैटिंग को सार्वजनिक कर दिया है.


आकांक्षा पुरी ने मीडिया को दिये बयान में कहा है कि, ‘मुझे बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स मिल रहे हैं और लोग मुझे टारगेट कर रहे हैं और मैं चुप हूं क्योंकि मैं इस रिश्ते को इस खेल से दूर रखना चाहती हूं लेकिन अब पारस ने जो भी कहा है उसने मुझे प्रभावित किया है और मुझे गहरी चोट पहुंचाई है. हमारा एक सुंदर रिश्ता है और हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं. आकांक्षा पुरी ने अपने व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के बाद कहा कि पारस ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले अपनी वफादारी का वादा किया था.