ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bollywood News: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस से 'डायरेक्टर ने कहा- तुम्हारी पैंटी दिखनी चाहिए, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

Bollywood News: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच और फिल्मों में की जाने वाली शर्मनाक मांगों का खुलासा किया है। ऐसी ही एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक

Bollywood News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bollywood News: फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्ट्रेसेस ने कास्टिंग काउच और फिल्मों में की जाने वाली शर्मनाक मांगों का खुलासा किया है। ऐसी ही एक मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक फिल्म के गाने को लेकर डायरेक्टर की बेहूदा डिमांड सुनने के बाद कसम खा ली कि वे दोबारा उस डायरेक्टर के साथ कभी काम नहीं करेंगी।


हम बात कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की, जिन्होंने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। देसी गर्ल प्रियंका ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन एक फिल्म के दौरान उन्हें एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें झकझोर कर रख दिया।


डायरेक्टर की शर्मनाक डिमांड

प्रियंका चोपड़ा ने फोर्ब्स वीमेन शिखर समिट में इस वाकये का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में वे एक एस्कॉर्ट का किरदार निभा रही थीं और एक गाने के दौरान डायरेक्टर ने उनके स्टाइलिस्ट को आदेश दिया था कि गाने में उनका अंडरवियर जरूर दिखना चाहिए।


प्रियंका ने कहा, "मैं डायरेक्टर से बात कर रही थी और मैंने कहा कि क्या आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे और समझाएंगे कि कपड़ों को लेकर आपकी क्या जरूरतें हैं? मैं ठीक पीछे खड़ी थी जब उसने फोन उठाया और कहा— 'जब वो अपनी पैंटी दिखाती है तो लोग उसे देखने के लिए सिनेमा में आते हैं। इसलिए इसे बहुत छोटा होना चाहिए, ताकि मैं उसकी पैंटी देख सकूं। जो लोग आगे बैठे हैं, उन्हें उसकी पैंटी दिखनी चाहिए।' उसने ऐसा चार बार कहा।"


प्रियंका ने छोड़ी फिल्म

उस वक्त प्रियंका महज 19 साल की थीं, और डायरेक्टर की ये मांग सुनकर उन्हें बेहद बुरा लगा। उन्होंने तुरंत फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए किए गए दो दिन के शूट का खर्च भी उन्होंने खुद उठाया और तय कर लिया कि वे दोबारा उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करेंगी।

टैग्स