ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Crime News: बिहार के इस रेलवे जंक्शन पर बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, छह रीलबाज युवक गिरफ्तार

Bihar Crime News: छपरा जंक्शन पर प्लेटफार्म में बाइक से स्टंट कर सोशल मीडिया रील बना रहे छह युवकों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। स्टंट से यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन बाधित हो रहा था।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित प्लेटफार्म पर बाइक से स्टंट कर वीडियो रील बनाना छह युवकों को महंगा पड़ गया। रेलवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस. रामकृष्णन के निर्देश पर सीआईबी टीम द्वारा की गई।


पुलिस के अनुसार, सभी युवक स्टेशन के सेकंड एंट्री के पास प्लेटफार्म संख्या आठ के समीप सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक से स्टंट कर रहे थे और सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट कर रहे थे। इस दौरान रेल परिचालन के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।


गिरफ्तार युवकों की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी पीयूष कुमार, वार्ड नंबर 15 कोट देवी निवासी ज्ञानशु कुमार, दौलतगंज निवासी रुद्र राज, गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 11 निवासी बंटी कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदटोली पोखरा वार्ड नंबर 14 निवासी बबलू कुमार और रतनपुरा वार्ड नंबर 12 निवासी शेषनाथ के रूप में हुई है।


सीआईबी प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे परिसर जैसे सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह का स्टंट करना और वीडियो बनाना गैरकानूनी है। पूछताछ में युवकों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के उद्देश्य से रील्स बना रहे थे।


पुलिस ने आम लोगों और युवाओं से अपील की है कि रेलवे परिसर सहित किसी भी सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की खतरनाक गतिविधियों से बचें। कार्रवाई के दौरान सीआईबी के उप निरीक्षक संजय राय, हेड कांस्टेबल रामसूरत यादव, आरपीएफ के विजय रंजन मिश्रा और कांस्टेबल राजनाथ यादव मौजूद थे।

रिपोर्ट- पवन कुमार  सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता